दोस्तों अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और उन्हें खुद पर हुकूमत करने वाला नहीं बल्कि हर काम में सहयोग करने वाला पार्टनर चाहिए फिर चाहे घरेलू काम ही क्यों ना हो और अगर आप ऐसा नहीं करते तो महिलाएं आपको धोखा दे सकती हैं जी हां और यह बात महिलाओं पर किए गए एक फ्रेंच अध्ययन में सामने आई है।
इसके मुताबिक महिलाएं उन पुरुषों को धोखा देती हैं जो उनके घरेलू काम में हाथ नहीं बटाते ग्लीडन नामक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग वेबसाइट ने 10 हजार महिला सब्सक्राइबर्स पर अध्ययन किया जिसमें 73 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वो उस स्थिति में अपने पार्टनर को धोखा देंगी जब वो टॉयलट की सफाई वॉशिंग मशीन को खाली कराने आदि जैसे घर के कामों में सक्रियता नहीं दिखाएंगे।
बता दें अध्ययन में यह सुझाव भी दिया गया है कि घर व बर्तन की सफाई से महिलाओं का दिल जीता जा सकता है अध्ययन के मुताबिक 86 फीसदी महिलाओं का मानना था कि वो काम के प्रति अपने पार्टनर की बेरुखी से परेशान रहती हैं वहीं 84 प्रतिशत का कहना था कि घर के काम को लेकर उनकी अपने पार्टनर से बहस होती है तो अगर आपके साथ भी यही स्थिति है तो तुरंत संभल जाइए वैसे भी घरेलू कामों में हाथ बटाकर पार्टनर को खुश करने व रखने का इससे बेहतर तरीका तो कोई और हो ही नहीं सकता है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.