दोस्तों यूँ तो बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो एक फिल्म के लिए बहुत ज्यादा फीस लेती है मगर यदि हम टीवी की दुनिया की बात करे तो आज कल टीवी अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं है जी हां वास्तव में टीवी अभिनेत्रियां आज कल बॉलीवुड की एक्ट्रेस से ज्यादा फीस चार्ज करने लगी है बरहलाल आज हम आपको ऐसी ही कुछ टीवी अभिनेत्रियों से रूबरू करवाने वाले है तो चलिए अब आपको भी विस्तार से बता ही देते है कि टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियां कौन है और उनकी फीस कितनी है।
1. जेनिफर विंगेट
अब ये तो सब जानते है कि आज कल जेनिफर कलर्स चैनल के शो बेपनाह में काम कर रही है बता दे कि इससे पहले वो बेहद में माया का किरदार निभा चुकी है और उनके इस किरदार को लोगो ने खूब पसंद भी किया था आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जेनिफर सीरियल में एक एपिसोड के लिए अस्सी हजार रूपये से लेकर एक लाख तक चार्ज करती है।
2. मौनी रॉय
इस लिस्ट में दूसरा नाम मौनी रॉय का शामिल है बता दे कि कलर्स चैनल पर आने वाले शो नागिन के पहले दो सीजन में आप मौनी रॉय को देख चुके है और इस शो ने मौनी को वो सब कुछ दिया है जो वो चाहती थी जी हां यहाँ तक कि आज कल तो लोग मौनी को नागिन शो के नाम से ही जानते है गौरतलब है कि मौनी भी नागिन शो के एक एपिसोड के लिए अस्सी हजार रूपये चार्ज करती थी।
3. हिना खान
यूँ तो हिना खान को सब अक्षरा के नाम से ही जानते है लेकिन जब से हिना खान ने बिग बॉस में हिस्सा लिया है तब से लोग उन्हें वैम्प की नजर से ही देख रहे है मगर हम आपको बता दे कि हिना खान टीवी की सबसे लाड़ली बहु और प्रसिद्ध अभिनेत्री मानी जाती है और इसलिए वो एक दिन का एक से डेढ़ लाख रूपये चार्ज करती है।
4. दिव्यांका त्रिपाठी
अब आखिर में हम उस अभिनेत्री की बात करते है जो आज कल सबसे ज्यादा टीवी पर छाई हुई है बता दे कि दिव्यांका ये है मोहब्बतें शो के एक एपिसोड के लिए सवा लाख रूपये चार्ज करती है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।




0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.