दोस्तों हमारे भारत में फैशन का मतलब ब्रांड्स नहीं फिल्म स्टार्स का स्टाइल होता है बॉलीवुड या हॉलीवुड स्टार्स जो पहन लें वो हमारे लिए स्टाइलिश हो जाता है हमारे फेवरेट स्टार्स का स्टाइल कॉपी करने के लिए पूरा मार्केट छान लेते हैं फिर चाहे वो हमें किसी ब्रान्डेड शोरूम में मिले या फुटपाथ की किसी छोटी सी दुकान पर हम खरीद लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन फिल्म स्टार्स का स्टाइल हम फॉलो करते हैं वो किस फैशन ब्रान्ड के दीवाने हैं आज हम आपको उन बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स के बारे बताएंगे कि वो किस ब्रान्ड को पसंद करते हैं।
गुच्ची (Gucci)
इस ब्रांड के तो लगभग सभी बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ दिवाने हैं और यह करीना कपूर खान से लेकर सोनम कपूर और करण जौहर तक के वॉरड्रोब में शामिल है मलाइका अरोड़ा भी इस ब्रांड को काफी पसंद करती हैं और अक्सर इसके आउटफिट्स में नज़र भी आई हैं।
वर्जिल अबलोह (Virgil Abloh)
बबली गर्ल आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर जैसी कई बॉलिवुड डीवाज वर्जिल अब्लोह के ऑफ-वाइट ब्रांड पर फिदा हैं कई हिरोइनें इस ब्रान्ड के कई आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन इन दिनों इसका ब्लैक ऐंड वाइट स्क्वेयर स्लिंग बैग बॉलिवुड डीवाज के बीच पॉप्युलर हो रहा है।
हर्मीज (Hermes)
हर्मीज के बैग्स बी-टाउन दीवाज़ के बीच काफी पॉप्युलर रहे हैं और करीना तो इस ब्रांड के बैग्स की दिवानी हैं कई जगहों पर उन्हें अक्सर इस ब्रांड के बैग के साथ देखा गया है।
बलनसियागा (Balenciaga)
इन दिनों बी-टाउन स्टार्स के ऊपर बलनसियागा ब्रान्ड का बुखार बॉलीवुड में खूब चढ़ रहा है शाहरुख खान से लेकर उनके बेटे अबराम सिद्धार्थ मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तक इस लेबल के फैन हैं।
सेलिन (Celine)
करीना कपूर की तरह दीपिका पादुकोण भी बैग्स की दिवानी हैं फर्क है तो बस ब्रांड का जहां करीना हर्मीज की दिवानी हैं वहीं दीपिका सेलिन पर फिदा हैं सेलिन का यह माइक्रो लगेज बैग दीपिका को ज़्यादा पसंद है और वह अक्सर इस बैग के साथ दिख ही जाती हैं।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।




