दोस्तों प्रियंका चोपड़ा विकेंड में सिंगापुर में अपने बॉयफ्रेंड निक जॉन्स के कॉसर्ट में हिस्सा लेकर सोमवार को दिल्ली वापस लौटीं दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जब उनसे उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में आम लोग जाने ये जरूरी नहीं है उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी के 90 फीसदी हिस्से के बारे में सभी लोग जानते हैं बाकी 10 फीसदी हिस्सा सिर्फ मेरे लिए है।
बता दे पिछले सप्ताह से प्रियंका के साथ निक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थीं उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ी तो ये चर्चा जोरों पर भी कि उन्होंने निक से शादी करने के लिए ही फिल्म में काम करने से इनकार किया इसके कुछ ही दिन बार उनकी निक से सगाई की खबरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगीं वही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रियंका सितम्बर में निक से शादी कर सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दे प्रियंका व निक की ऊम्र में बड़ा अंतर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना रहा बहुत से लोगों ने इसके लिए प्रियंका की आलोचना भी की निक आने वाले सितम्बर में 26 साल के होंगे वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपना 36 वां जन्मदिन मनाया है इन खबरों के बारे में पूछने पर प्रियंका ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों के लिए वो लोग ही जिम्मेदार हैं जिन्होंने ये खबरें फैलाई हैं अब देखना यह हैं कि प्रियंका और निक का रिश्ता आने वाले भविष्य में क्या मोड़ लेता हैं।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.