दोस्तों एक्ट्रेस कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैंडन एलिस्टर डी गी को नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने ब्रैंडन को फिल्म के सेट पर से ही गिरफ्तार किया है।
खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर के मुताबिक 42 साल के ब्रैंडन पर मुंबई पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक हुई ये आठवीं गिरफ्तारी है पुलिस द्वारा की गई जांच में ब्रेंडन की भूमिका भी पाई गई इसके बाद उन्हें फिल्म मणिकर्णिका के सेट पर से गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग ने साल 2017 में डेटिंग ऐप डाउनलोड किया था और इस दौरान 15 लोगों से मुलाकात की थी इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़के की मां ने पिछले साल ये केस दर्ज कराया था ब्रैंडन पिछले दस वर्ष से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई नामी फैशन शो के लिए काम किया है पुलिस ने फिलहाल ब्रेंडन का पासपोर्ट जब्त कर लिया है इसके अलावा पुलिस ने ब्रैंडन को कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 3 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने को कहा गया है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.