दोस्तों अमृतसर में दशहरा के मौके पर पुरे देश को दहलाने देने वाले हादसे में अबतक 59 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है वहीँ अब ट्रेन के चालक द्वारा लिखित एक पत्र भी सामने आया है अपने पत्र में ट्रेन चालक ने बताया है कि, मैंने इमरजेंसी ब्रेक लगाया था लेकिन ट्रेन रुकी नहीं इसी दौरान लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया जिससे उन्हें अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन की गति बढ़ानी पड़ी रेलवे प्रशासन को दिए लिखित बयान में अरविंद कुमार ने कहा कि जब उन्हें ट्रैक के पास लोग दिखे तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और लगातार हॉर्न भी बजाया अरविंद का पत्र मीडिया में भी सामने आ गया है।
पत्र में अरविंद ने यह भी बताया कि उन्हें ग्रीन सिग्नल दिया गया था इसलिए वह सामान्य स्पीड में आगे बढ़ गए लेकिन जैसे ही वह जोड़ा फाटक पहुंचे जहां पर उन्हें डबल येलो लाइट दिखी जिसका मतलब होता है कि गाड़ी की स्पीड कम करनी है उन्होंने स्पीड कम की लेकिन कुछ ही दूर में उन्हें रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ दिखी जिसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और लगातार हॉर्न बजाने लगा ट्रेन की स्पीड तेजी से कम हुई लेकिन फिर भी लोग उसकी चपेट में आ गए गाड़ी लगभग रुकने के करीब थी तभी लोगों का एक हुजूम मेरी गाड़ी पर पत्थर से हमला करने लगा जिसके कारण उन्हें गाड़ी की स्पीड बढ़ानी पड़ गयी।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.