Advertisement

हर बॉलीवुड फैन सोचता होगा, काश रियल लाइफ में सच हो जाएं ये फिल्मी सीन

दोस्तों फिल्मे देखना किसे पसंद नहीं यही तो वो टाइम होता है जब हम उन चीजों को भी इमेजिन कर पाते हैं जिनका असल जिंदगी में पूरा हो पाना शायद थोड़ा मुश्किल हो अब आप खुद ही सोचिए क्या कोई लड़की शादी के मंडप में अपने दुल्हे को छोड़कर उसके बेस्ट फ्रेंड से शादी कर सकती है? वो भी खुशी-खुशी शायद नहीं लेकिन फिल्मोंं में ऐसा होना बहुत ही आम बात है तो चलिए आज कुछ ऐसे ही सीन्स की बात करते हैं जिनका रियल लाइफ में सच होना किसी ड्रीम से कम नहीं होगा।

फिल्म- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
आजकल लड़के अपनी चाहत को इंप्रेस करने के लिए क्या नहीं करते महंगी-महंगी ड्रेस, फूल, चॉकलेट हर चीज का सहारा लेते हैं लेकिन फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में अजय देवगन मात्र एक ग्रीन एप्पल के दम पर कंगना को पटा लेते हैं रियल लाइफ में एप्पल के जरिए लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करे तो बेचारे को गरीबी के ताने सुना-सुनाकर मार दिया जाए लड़की हाथ से निकले वो अलग।


फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
इस फिल्म के बारे में क्या कहें ये तो पूरी फिल्म ही सपना लगती है लंदन की ट्रिप पर एक अनजान लड़के का मिलना पहली नज़र की नफरत का प्यार में बदलना और फिर ट्रेन के गेट पर लटककर किसी और की दुल्हन को उड़ा ले जाना, भाई इस फिल्म का तो एक भी आइकॉनिक सीन सच हो जाए तो समझो गंगा नहा लिए।

फिल्म- गोलियों की रासलीला: रामलीला
इस फिल्म में दीपिका न सिर्फ दुश्मन के बेटे से प्यार करती हैं, बल्कि उनके इलाके में जाकर रणवीर को किस भी करके आती हैं अगर हम दुश्मन के बच्चों से बात भी कर लें तो मां मार-मार कर गाल सुजा देगी और ये लोग हैं कि ऑडियंस को नेक्स्ट लेवल के सपने दिखा रहे हैं।


फिल्म- ये जवानी है दीवानी
इस फिल्म का वो सीन याद कीजिए जब रणबीर कपूर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका छोड़कर दीपिका को प्रपोज करने के लिए उनके घर चले आते हैं यहां तो लोग गर्लफ्रेंड के लिए क्रिकेट मैच तक छोड़ने को राज़ी नहीं होते और भाई ने वर्ल्ड टूर छोड़ दिया कमाल है यार।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments