दोस्तों हिन्दू धर्म में नवरात्र का खास महत्व माना गया है इन दिनों माँ को प्रसन्न करने के लिए कुछ भक्त उपवास रखते हैं तो कुछ मंदिरों के बाहर लाइन में लगे रहते हैं माना जाता है कि माँ भी भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें कुछ संकेत भी देती हैं ये संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं माँ के प्रसन्न होने के ये संकेत किसी चीज के मिलने या कुछ दिखाई देने से जुड़े हुए हैं आज हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं इस बहाने आप भी जान पाएंगे कि कौन-कौन से संकेत आपको फायदा पहुंचा सकते हैं।
कन्या के हाथों सिक्का मिलना
नवरात्र में कन्या के हाथों सिक्का मिलना भी बहुत शुभ होता है इस तरह सिक्का मिलने पर धन की देवी लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो सकती हैं।
यात्रा के समय इन जानवरों का मिलना
नवरात्र में यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की तरफ सांप, बन्दर, कुत्ता या किसी पक्षी का दिखना भी शुभ होता है।
सपने भी देते हैं शुभ संकेत
सपनों में पानी, हरियाली या धन की देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखना भी बहुत शुभ होता है।
दूध-दही से भरे बर्तन का दिखना
अगर सुबह जागते ही आपको दूध या दही से भरा बर्तन दिख जाए तो हो सकता है जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल जाए।
मंदिर की घंटी की आवाज
अगर सुबह-सुबह आपको शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो आपका दिन शुभ हो सकता है।
सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना भी होता है शुभ
अगर सुबह-सुबह आपको नारियल, शंख, फूल और हंस जैसी चीजें दिख जाएं तो जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है।
गाय का दिखना
घर से निकलते ही गाय का दिखाई देना भी बहुत शुभ होता है अगर गाय सफेद हो तो यह अति उत्तम होता है।
सपने में साँप का दिखाई देना
सपने में सफेद या सुनहरे रंग का साँप दिखाई देना भी आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा का संकेत हो सकता है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.