Advertisement

दुनिया भर में हो रही है इस फिल्म की चर्चा, जानिए कैसी है Crimes of Grindelwald?

इस हफ्ते रिलीज़ हुई 'क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड' इस सीरीज़ की डार्केस्ट फ़िल्म कही जा सकती है निर्देशक डेविड येट्स की फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट्स: क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड साल 2016 में आई फैंटास्टिक बीस्ट्स की सीक्वल है और इस फिल्म के अंदर हैरी पॉटर फिल्मों की कहानी की शुरुआत को दिखाया गया है।



पूरी दुनिया में इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हैरी पॉटर की कहानी कैसे शुरु हुई और जादुई दुनिया में हलचल किसके कारण हुई इसकी कहानी क्राइम्स ऑफ़ ग्रिंडलवॉल्ड में दर्शाई गई है।

साल 1927 में पूरी दुनिया के जादूगरों को एक कर जादू के साम्राज्य का राजा बनने की ख्वाहिश रखने वाले ग्रिंडलवॉल्ड (जॉनी डेप्प) ने एक जंग छेड़ दी है। ग्रिंडलवॉल्ड को रोक सकने की क्षमता सिर्फ एलबस डंबलडोर (जूड लॉ) में है जो एक खास वजह के चलते ग्रिंडलवॉल्ड से लड़ नहीं सकते।



ऐसे में ग्रिंडलवॉल्ड को रोकने का काम मिलता है जादुई जीव विज्ञानी न्यूट स्कैमेंडर (एडी रेडमायने) को जो अपने जादुई जीवों के साथ ग्रिंडलवॉल्ड का सामना करने की कोशिश करता है।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments