दोस्तों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं 45 साल की मलाइका के साथ काफी दिनों से सीक्रेट-अफेयर चल रहा है और अब इन दोनों ने अपने प्यार का खुल्लमखुल्ला आगाज कर दिया है मलाइका-अर्जुन इन दिनों खूब सुर्खियों में है और हालही में मलाइका इटली में अपना जन्मदिन मनाने गई थी।
यह भी पढ़े :
बता दें, मलाइका अकेली नहीं थी बल्कि उनके साथ अर्जुन भी इटली गए थे इसके अलावा बीते दिनों ही संदीप खोसला की दीवाली पार्टी में दोनों नजर आए थे अब दोनों की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है खबरों के मुताबिक जल्द ही मलाइका अपने हाथों पर अर्जुन के नाम की मेंहदी रचाने वाली है।
यह भी पढ़े :
हालांकि अभी तक ना मलाइका ने और ना ही अर्जुन ने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है दोनों की शादी को लेकर मीडिया में भी खूब जोरों से खबरें है वहीं बीते दिनों ही करण जौहर ने इशारों ही इशारों में इनकी शादी को कंफर्म कर दिया है दरअसल, हुआ ये कि रिसेंटली करण के कॉफी विद करण में आमिर खान गेस्ट बनकर गए थे इस एपिसोड में मलाइका भी गई थी।
शो के दौरान ही मलाइका से करण कहते हैं कि हम सभी नीचे की ओर जा रहे हैं और ये आपकी जिंदगी में भी जल्द ही होने वाला है यहां उनका इशारा मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ शादी के लिए था करण मलाइका को ये छेड़ते हुए कह रहे थे इसके बाद मलाइका बुरी तरह से शर्म से लाल हो गईं और कहती हैं कि प्लीज करण रुको, अभी रुको।
अब ऐसे में ये साफ हो गया है कि दोनों की शादी के चर्चे इंड्स्ट्री में होने लगे है वहीं इनके दोस्तों को भी इनकी शादी के बारे में पता चल चुका है मलाइका और अर्जुन की उम्र में 12 साल का अंतर है मलाइका बीते साल ही पति अरबाज खान से अलग हुई है अब देखते हैं कि मलाइका-अर्जुन कब शादी करते हैं।