Advertisement

इस उभरती एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड की पत्नी का कराया मर्डर, हत्याकांड में 3 लोग गिरफ्तार

दोस्तों दिल्ली के बवाना में एक महिला टीचर की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है टीचर के कत्ल के मामले में पुलिस ने बॉलीवुड की उभरती हीरोइन और मॉडल एंजेल गुप्ता को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस मामले में महिला टीचर सुनिता के पति मंजीत और अभिनेत्री एंजेल गुप्ता के मुंह बोले पिता को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली में गांव के एक छोर पर हुई हत्या का एक सिरा मुंबई से जुड़ा है पति-पत्नी और 'वो' के रिश्ते की उलझी कहानी में एक महिला की जान चली गई उसे बेहद ही बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया बवाना में सोमवार को घर से महज 7 किलोमीटर दूर सुनीता पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी।

एंजेल का शादीशुदा बॉयफ्रेंड मंजीत पेशे से प्रापर्टी डीलर है पिछले 5 सालों से मॉडल एंजेल और मंजीत के बीच अफेयर है मंजीत ने एंजेल से शादी भी कर ली थी लेकिन वो इस बात का खुलासा अपनी पत्नी से नहीं करना चाहता था इन दोनों की मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में आयोजित पार्टी में हुई थी सुनीता इनके रिश्ते का विरोध किया करती थी जिसकी वजह से उसकी जान गई है। 

एंजेल का मुंह बोला पिता भी इस अफेयर के बारे में जनता था एंजेल के पिता ने अपने ड्राइवर के जरिए यूपी के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए महिला टीचर सुनीता की हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए थे कुछ पैसा मॉडल एंजेल के पिता ने भी किलर को दिए थे इसके बाद बाकायदा रेकी करके टीचर की हत्या की गई।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments