Advertisement

Thugs Of Hindostan ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सलमान-शाहरुख़ भी छूट गए पीछे

दोस्तों अमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान की फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' आज रिलीज़ हो गयी है फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करेगी इसका पता तो कुछ वक़्त बाद चलेगा मगर एक रिकॉर्ड तो बन ही गया है सिनेमाघरों की स्क्रींस के हिसाब से ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान सबसे बड़ी फ़िल्म बन गयी है दुनियाभर में इसे 7000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है।

इससे पहले सलमान ख़ान की 'सुल्तान' 5100 स्क्रींस और 'ट्यूबलाइट' 5500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी वहीं आमिर ख़ान की 'दंगल' को 5300 स्क्रींस पर उतारा गया था बता दे 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' ने स्क्रींस की संख्या के मामले में शाहरुख़ ख़ान को भी पीछे छोड़ दिया है जिनकी 'हैप्पी न्यू ईयर' को 6000 के आस-पास स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया था।

'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है इस पीरियड फ़िल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं जिसने समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम किया हुआ है आमिर ख़ान एक ठग के रोल में है, जिसे ब्रिटिश अमिताभ को ख़त्म करने के लिए भेजते हैं कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ फ़ीमेल लीड रोल्स में हैं।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments