दोस्तों चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu के नए स्मार्टफोन Meizu Note 9 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा कर दी है Meizu ने चीन की सोशल साइट वीबो पर मीजू नोट 9 की फोटो शेयर करते हुए कहा है कि यह फोन 6 मार्च को लॉन्च करेगा।
Meizu Note 9 की स्पेसिफिकेशन
Meizu Note 9 को स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा इसके अलावा इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है वहीं रियर पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3900mAh की बैटरी मिल सकती है लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।
