Advertisement

गेम लवर्स के लिए 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ यह बेहतरीन स्मार्टफोन, देखें

दोस्तों चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2 लॉन्च कर दिया है ये स्मार्टफोन पिछले मॉडल यानी ओरिजनल ब्लैक शार्क की तुलना में काफी अपडेटेड हैं इसमें दी गई लिक्विड कूलिंग 3.0 टैक्नोलॉजी जिसके जरिए लम्बे समय तक गेम्स को खेलने पर भी आपका स्मार्टफोन गर्म नहीं होगा।

कंपनी ने इसके 4 वेरियंट 6GB/128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB पेश किए हैं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ब्लैक शार्क 2 में 6.39-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है साथ ही इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है इसका डिस्प्ले काफी बड़ा और ब्राइट है ऐसे में गेम लवर्स को ये काफी पसंद आ सकता है।


फोन में 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है ऐंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले इस फोन में हैवी गेम खेलने के लिए लिक्विड कूलिंग 3.0 टेक्नॉलजी दी गई है फोन का पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो 27W चार्ज सपॉर्ट करती है।

ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन की कीमतें
6GB रैम / 128GB की कीमत 3,199 युआन (लगभग 32,700 रुपए) है।
8GB रैम / 128GB की कीमत 3,499 युआन (लगभग 35,770 रुपए) रहेगी।
8GB रैम /256GB का दाम 3,799 युआन (लगभग 38,840 रुपए) रखा गया है।
12GB रैम /256GB की कीमत 4,199 युआन (लगभग 42,930 रुपए) बताई गई है।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments