दोस्तों वैसे तो बॉलीवुड में सितारों से जुड़ी कई सारी बातें ऐसी होती हैं जिसके सामने से हर कोई चौंक जाता है कुछ ऐसा ही हुआ इस बार भी दरअसल हालही में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की मुंबई से मंगलोर जाते समय कुछ तस्वीरे क्लिक हुई थी इन सब में सबसे खास बात थी ऐश्वर्या के मोबाइल के कवर की जिस पर कुछ खास लिखा हुआ था।
अपनी पर्सनालिटी के अनुसार ऐश्वर्या ने अपने फोन पर कवर लगाया हुआ था और इस पर उन्होंने ARB का प्रिंट भी लगाया हुआ था इसका मतलब ऐश्वर्या राय बच्चन होता है लेकिन चाहे तो ऐश्वर्या AB भी रख सकती थीं या फिर AAA भी रख सकती थीं जिसका मतलब ऐश्वर्या आराध्या और अभिषेक होता है।
इससे पहले करीना कपूर खान ने भी अपने फोन कवर पर 'वर्किंग फ्रॉम नाइन टू वाइन' लिखा था जो उनकी वर्कोहोलिक लाइफस्टाइल को बयां करता है अब इस हिसाब से ऐश्वर्या के दिल के सबसे करीब कौन हैं यह आप समझ ही गए होंगे।
जहाँ तक ऐश्वर्या के काम की बात है तो ऐश्वर्या आख़िरी बार फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ नज़र आई थी ख़बरों के अनुसार ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ फिल्म 'गुलाब जामुन' में रोमांस करते हुए नज़र आ सकती है।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.