दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने मल्टी-स्टारर मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में एक्ट्रेस कुछ ही फिल्मों में नजर आईं बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शमिता ने अपने करियर को लेकर कहा, लोग मुझे शिल्पा शेट्टी की बहन के तौर पर ही जानते हैं लेकिन जब मुझे इसका एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो गई थी।
शमिता ने कहा, मैंने सबसे अच्छी फिल्म के साथ शुरुआत की थी काश मैंने उस समय इंडस्ट्री के नियमों का पालन किया होता ऐसा नहीं है कि मैंने गलतियां नहीं कीं, लेकिन मैंने उनसे सीखा और आगे बढ़ गई आज, मुझे लगता है कि मैं बहुत सलेक्टिव थी काश मैंने थोड़ा और काम किया होता।
यही नहीं, जब बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की तुलना करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा आज भी कई लोग मुझे शिल्पा की बहन के रूप में पहचानते हैं लेकिन मुझे इससे ईश्यू नहीं था. कभी-कभी, वे मुझे शिल्पा भी कहते हैं, क्योंकि मैं उससे मिलती जुलती हूं मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी तुलना ऐसे इंसान से होती है जो कि बहुत सक्सेस है मुझे इस पर गर्व है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.