दोस्तों उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम एक्टर विक्की कौशल पिछले दिनों न्यूयॉर्क में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने को लेकर चर्चा में रहे न्यूयॉर्क में उन्होंने ऋषि कपूर से मुलाकात की विक्की ने ऋषि और नीतू कपूर के साथ तस्वीर भी शेयर की अब एक बार फिर विक्की खबरों में बने हुए हैं।
साल की शुरुआत में विक्की कौशल ने संजू में कमली का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया इस फिल्म के बाद विक्की की पॉपुलरिटी इतनी बढ़ गई कि असल जिंदगी में लोग उन्हें कमली के नाम से बुलाने लगे फिर अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में विक्की डीजे का रोल करते दिखे।
वहीं साल 2019 के शुरुआत में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने तो जैसे सारे ही रिकॉर्ड्स तोड़ दिए एक के बाद एक हिट देने का नतीजा रहा कि विक्की कौशल ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है और टाइम्स के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में चुने गए।
विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे इसके अलावा वो शूजित सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह कर रहे है हाल ही में इसका पहला लुक सामने आया था इसके अलावा विक्की एक हॉरर कॉमेडी में भी दिखेंगे।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.