Tik Tok वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक वायरल वीडियो का हब बन चुका है। टिकटॉक पर कई चैलेंज ट्रेंड करते हैं। अभी अजीबोगरीब चैलेंज चल रहा है जिसका नाम सुपर ग्लू लिप चैलेंज है। लड़कियां वीडियो बनाकर इस चैलेंज को पूरा कर रही हैं। इस वीडियो में लड़कियां होठों को खूबसूरत दिखाने के चक्कर में गोंद का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें, सोशलाइट किम कार्दशियन और हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली के होठों को खूब पसंद किया जाता है, क्योंकि उनके लिप्स थोड़े ऊपर उठे हुए हैं। ठीक वैसे ही दिखने के लिए लड़कियां होठों के ऊपर गोंद लगाकर चिपका रही हैं।
साल 2015 में भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चैलेंज चल पड़ा था, जिसमें यूजर्स काइली जेनर के होंठ की नकल उतार रहे थे। तब वैक्यूम के जरिए ऊपरी होंठ को चिपकाया जा रहा था। लेकिन TikTok यूजर्स ने अब इसका एक आसान तरीका निकाल लिया है।
शफीक नाम के ट्विटर यूजर ने इस टिकटॉक वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'कल्पना कीजिए कि आप किसी से बात कर रहे हैं और आपके होंठ गलती से नीचे हो जाएं.' उनके इस ट्वीट के 7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 68 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

imagine you’re talking to someone and your lip falls down by accident pic.twitter.com/kDD9CqHOr6— Shafeeq (@Y2SHAF) September 7, 2019
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.