Advertisement

फ़ोन और लैपटॉप की बैटरी से हैं परेशान तो अपनाए ये तरीके

दोस्तों आज मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप हर इंसान की सबसे बड़ी जरुरत बन चुके हैं लेकिन जरा सोचिए आपको कहीं जरुरी कॉल करनी हो और आपके मोबाइल फ़ोन में बैटरी ही ना हो जब डिवाइस नया होता हैं तब तो बैटरी ठीक से काम करती हैं लेकिन थोड़े समय बाद ही बैटरी की परफॉरमेंस पहले से कम होने लगती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें आजमाकर आप अपने लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन की बैटरी को ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे।

1. फ़ोन को चार्ज होने के बाद उसे तुरंत चार्जर से निकाल दे उसे देर तक चार्ज में नहीं लगाए रखें ओवरचार्जिंग अपने फ़ोन की बैटरी के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

2. ब्लूटूथ का इस्तेमाल तभी करें जब उसकी आवश्यकता हो और इस्तेमाल के बाद ब्लूटूथ बंद कर दे क्योकि ब्लूटूथ फ़ोन की बैटरी को जल्दी ख़त्म करता हैं साथ ही मोबाइल की ब्राइटनेस जितनी कम कर सकते हो उतनी कम कर ले इससे आपके फ़ोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी।

3. आज कल बैटरी सेव करने के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन बनाई गयी हैं जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इन एप्लीकेशन की मदद से आपके फ़ोन की बैटरी कम खर्च होगी।

4. आज कल बाजार में अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जर बड़ी आसानी से मिल जाते हैं जिसकी मदद से हम डिवाइस को तेजी से चार्ज कर सकते हैं लेकिन यह बैटरी की उम्र कम देता हैं इसलिए रेगुलर चार्जर ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments