सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर्स के डेटा के गलत इस्तेमाल की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है। रिसर्च करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक यूज़र्स के डेटा के गलत इस्तेमाल का आरोप है। अब मुद्दा ये है कि सोशल नेटवर्क जहां आपका नाम, नौकरी और आपकी ज़िंदगी से जुड़ी अहम जानकारियां मौज़ूद हैं, उसे आखिर कैसे और क्यों थर्ड पार्टी के साथ साझा किया गया। इस कांड के सामने आने के बाद दुनियाभर में मौज़ूद फेसबुक के तीन अरब से ज़्यादा यूज़र्स चिंता में हैं। ऐसे में फेसबुक पर व्यक्तिगत जानकारी को लेकर फिर से बहस खड़ी हो गई है। हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने अकाउंट की जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं।

पहला तरीकाः- सबसे पहले फेसबुक पर लॉगइन करें और फिर सेटिंग में जाएं। इसके बाद एप्स पर क्लिक करें। अब एप्स, वेबसाइट्स और प्लगइन के नीचे दिख रहे एडिट बटन पर टैप करें। अब प्लैटफॉर्म को डिसेबल कर दें। ऐसा करने से आप फेसबुक पर किसी भी थर्ड पार्टी एप्प या साइट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

दूसरा तरीकाः-सबसे पहले फेसबुक पर सबसे दाए कोने में दिख रहे ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाएं, अब सेटिंग्स पेज पर जाएं। यहां आपको जनरल और सिक्योरिटी और लॉगइन के लिए दो टैब मिलेंगे। जनरल में जाकर आप अपने नाम, जानकारी, डेट ऑफ बर्थ, फैमिली मेंबर्स, आप ऑनलाइन हैं या नहीं, ऐसी सभी जानकारियों के लिए प्रिवेसी विकल्प बदल सकते हैं।

आरोपों का सामना कर रहे फेसबुक ने जारी बयान में कहा है कि उसे डाटा चोरी होने की कोई भी जानकारी नहीं था। कंपनी ने बताया है कि उसने ऐनालिटिका को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है और मामले की जांच खुद जांच कर रहा है।