अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होने वाले हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद म्युजियम में नजर आएंगें।
विराट कोहली ने मैडम तुसाद टीम से मुलाकात की है और लंदन से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने आकर उनका नाप लिया है।
कोहली का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। खेल प्रतिभा के दम पर उन्हें अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तीन पुरस्कार मिल चुके हैं।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.