Advertisement

होली के रंगो में रंगी प्रिया प्रकाश वारियर फिर हुई वायरल


28 सेकंड के एक छोटे से वीडियो से लोगों का दिल जितने वाली प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी हैं रातों रात स्टार बनी प्रिया का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में प्रिया अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग बिरंगे रंगों में रंगी नज़र आ रही हैं।
इस वीडियो को प्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया और साथ में कैप्शन में लिखा कि इससे पहले ऐसी होली कभी नहीं खेली, इस वीडियो में प्रिया और रोशन (प्रिया का ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड) एक दूसरे को रंग लगाते नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो में रोशन और प्रिया अपने दोस्तों के साथ होली खेलते नज़र आ रहे हैं और एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं बता दें प्रिया मलयालम फिल्म ओरू अदार लव से फिल्मों में अपना डेब्यू कर रही हैं इसी फिल्म की एक छोटी से क्लिप रिलीज़ की गयी थी जिसने प्रिया को रातों रात स्टार बना दिया इस वीडियो में प्रिया अपनी आँखों से प्यार का इज़हार करती हुई नज़र आयी थी यहां तक की इस वीडियो की वजह से प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा। 

Post a Comment

0 Comments