चीन की राजधानी बीजिंग में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जिसमे इंसानों के गुप्तांगो के जैसे बने बर्तनों में खाना परोसा जा रहा है। बीजिंग में एक बाप और बेटी ने ऐसा ही एक रेस्टोरेंट खोला है जिसमें इंसानों के गुप्तांगो के आकार के सामान नजर आते हैं। इस रेस्तरां की मालिक 27 वर्षीय लू लू हैं जो अपने पापा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट को चला रही है।
लू लू बताती हैं कि अभी उन्हें इस रेस्टोरेंट को खोले एक साल से कम ही समय हुआ है लेकिन रेस्तरां अच्छा चल निकला है। नौजवान चीनी खूब आते हैं। वे लोग लॉबस्टर जैसे सीफूड को खूब लुत्फ से खाते हैं और साथ में सेक्स से जुड़ी चीजों का भी आनंद लेते हैं।
जब लू ने अपने पिता से कहा कि रेस्तरां की साज-सज्जा की थीम वह सेक्स को बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कोई खुशी नहीं जताई थी। लेकिन कुछ समय बाद वह इसमें खुद भी शामिल हो गए और किचन संभाल ली। वहां उन्होंने मेन्यु तैयार किया जहां डिश का नाम भी सेक्स की थीम पर रखा गया।
लू के अनुसार, खाना और सेक्स इन्सान की मूलभूत इच्छाएं हैं। 5 हजार साल से इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। अपनी मूलभूत इच्छाओं को पूरा कीजिए और खुद को आजाद कर लीजिए। यही हमारे रेस्तरां की सोच है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.