Advertisement

इस बॉलीवुड एक्टर के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे प्रभुदेवा

बॉलीवुड निर्देशक प्रभुदेवा का कहना है कि वह हमेशा सलमान खान का शुक्रगुजार रहेंगे। प्रभुदेवा ने सलमान खान को लेकर वांटेड फिल्म बनीयी थी। अब प्रभुदेवा उनको लेकर दंबग-3 बना रहे हैं। फिल्म वांटेड सुपरहिट रही थी और यही से सलमान खान की एक के बाद एक सुपरहिट देने का सिलसिला शुरु हो गया। वांटेड के बाद सलमान ने कभी मुड़कर नहीं देखा।

लेकिन सलमान की सफलता का प्रभुदेवा क्रेडिट लेना नही चाहते। मैंने वांटेड से उनका करियर नहीं बनाया बल्कि उन्होंने मेरा करियर बनाया है। सलमान चाहते थे किसी और को भी बतौर निर्देशक ले सकते थे। लेकिन उन्होंने मुझे बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने का मौका दिया। हर कलाकार की जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं। सलमान खान हमेशा से सुपरस्टार थे। मैं तो यह कहूंगा कि बोनी कपूर और सलमान खान ने बॉलीवुड में मेरी एक निर्देशक के तौर पर एंट्री कराई है। जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। प्रभुदेवा ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही महनती हैं। वह काफी हद तक रजनीकांत की तरह हैं जिनका अपना अलग ही एक स्टाइल है।

सलमान की फैन फॉलोइंग भी काफी गजब की है। उन्हें किसी को इंप्रेस करने के लिए मेहनत करने की भी आवश्यकता नही हैं। सलमान का अपना स्टाइल ही काफी है। दबंग-3 टिपिकल सलमान खान फिल्म है। इससे दर्शकों को बिल्कुल भी निराशा नहीं होगी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। 

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments