दोस्तों आप जब भी पब्लिक वाहन लेकर अपने ऑफिस या जरुरी काम से कहीं जाते होंगे तो बहुत कम चांस होते हैं कि आपको बस में सीट मिल जाए और अगर आपको सीट मिल भी जाए तो आपकी सीट को किसी वृद्ध या फिर किसी आंटी की नज़र जरूर लग जाती होगी इसलिए खड़े रह कर बस में सफर करने वाले और सारा दिन खड़े रह कर काम करने वालो के लिए एक ऐसी वेयरेब्ल चेयर बनाई गयी हैं जो किसी भी स्तिथि में बैठने के काम आएगी।
जी हां इसे स्विट्ज़रलैंड के शहर जुरिच की वेयरेब्ल डिवाइसिस निर्माता कंपनी नोनी द्वारा बनाया गया हैं कंपनी ने बताया कि जर्मनी में 50 से ज्यादा आयु वाले कर्मचारी व्यक्तियों की संख्या 2011 से वर्ष 2021 तक दोगुनी हो जाएगी वहीं रिसर्चर्स का कहना हैं कि बीमारियों के बढ़ने से मसल टिश्यू में दर्द होने लगती हैं जिससे काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं इस लिए इसे तैयार किया गया हैं जो शरीर को थोड़े वक़्त के लिए आराम देने के लिए एक बेहतर विकल्प होगा इसकी मदद से सेहत भी ठीक रहेगी और काम भी बेहतर होगा।
उपयोग करने में आसान
वेयरेब्ल चेयरलैस चेयर को उपयोग करने के लिए यूज़र को इसे बस अपनी कमर के साथ बेल्ट की तरह बांधना होगा और स्ट्रेप को टांगो के पीछे से होते हुए टाइट बांधना होगा इस 3.4 किलोग्राम वजनी वेयरेब्ल चेयरलैस चेयर में यूज़र को बस एक बटन दबाना होगा जिसके बाद आप आसानी से बैठ सकेंगे इस वेयरेब्ल चेयरलैस चेयर के पहले 350 यूनिट ही बनाए जायेंगे कंपनी ने अभी फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी हैं।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.