Advertisement

टीवी की आनंदी जिसे मौत के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला इन्साफ

दोस्तों छोटे पर्दे पर आनंदी के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की डेड बॉडी आज ही के दिन उनके घर पर मिली थी प्रत्युषा की मौत को आज दो वर्ष बीत चुके है लेकिन अब भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया।


अब तक प्रत्युषा का कातिल क्यों नहीं पकड़ा गया इस पर प्रत्युषा की करीबी दोस्त व अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है व जमकर गुस्सा निकाला है काम्या ने इंस्टाग्राम पर प्रत्युषा के साथ एक तस्वीर शेयर की व पोस्ट कर उसमे लिखा कि अपनी जिंदगी की परवाह करो क्योंकि आपकी जान की यहां कोई मूल्य नहीं लोग समय के साथ तुम्हे भूल जाते हैं उन्होंने लिखा मेरी पोस्ट के कमेंट में प्लीज अब RIP मत लिखिएगा अगर कुछ करना है तो ये करो कि प्यार में अंधे मत बनो घरेलू हिंसा रोको कभी अपनी हिम्मत मत छोड़ो जिंदगी बहुत खूबसूरत है। 

बता दें प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई स्थित घर में 1 अप्रैल 2016 को फांसी पर लटकी हुई पाई गई थी प्रत्युषा को वास्तविक पहचान टीवी शो बालिका वधु से मिली थी इसके अतिरिक्त उन्होंने बिग बॉस के साथ-साथ नच बलिये में भी भाग लिया था प्रत्युषा की शार्ट फिल्म हम कुछ कह न सके भी पिछले वर्ष रिलीज़ होने वाली थी लेकिन न्यायालय ने इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी। 

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Source: Newspoint

Post a Comment

0 Comments