Advertisement

सेना की वर्दी में धोनी ने राष्ट्रपति से लिया 'पद्म भूषण' अवॉर्ड

मुंबई में विश्व कप 2011 के फाइनल में यादगार छक्का जड़कर भारत को खिताब दिलाने के ठीक सात साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सभी के आकर्षण का केंद्र बने जब इस मानद लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना की पोशाक में तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों स्वीकार किया।

सेना की वर्दी में धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिस वक्त पद्मभूषण सम्मान लेने पहुंचे उस दौरान उन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी थी सेना की वर्दी में लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी को देखकर सभी लोगों के चेहरे में मुस्कान आ गई धोनी इसी अंदाज के चलते सोशल मीडिया में भी छाए हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी धोनी को बधाई दी है।

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी हुई है इसलिए धोनी फौजी की वर्दी में इस समारोह में शामिल हुए पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने केलिए धोनी सेना की वर्दी में एक फौजी की तरह मार्च करते हुए आए उन्होंने राष्ट्रपति को सैल्यूट किया और फिर पुरस्कार स्वीकार किया धोनी के नेतृत्व में भारत के दूसरी बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था।

इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए साक्षी इस दौरान पीली सिल्क की साड़ी में नजर आईं महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को पद्म भूषण पुरस्कार की बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाईं। 

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments