Advertisement

ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिरोइनें

ये तो आप जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ इंडियन अदाकाराएं भी अपनी फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस लेती है और उनका नाम अमीर महिलाओं में शुमार है। आइए जानते हैं साउथ इंडियन हीरोइनों की फीस कितनी होती है, जिसके जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

नयनतारा

नयनतारा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में टॉप की हिरोइन मानी जाती हैं, इसलिए कमाई के मामले में भी वो सबसे आगे हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए ढ़ाई करोड़ से 3 करोड़ रुपए तक लेती हैं।

अनुष्का शेट्टी

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बाहुबली में मुख्य भूमिका अदा करने वाली अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपये लेती हैं।

तमन्ना भाटिया

बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रह चुकी तमन्ना भाटिया बॉलीवुड में भी जाना माना नाम हैं। तमन्ना एक फिल्म के लिए डेढ़ से 2 करो़ड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

श्रिया सरन

श्रिया सरन की एक फिल्म की फीस 1.5 करोड़ रुपये है और वो कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

तृषा कृष्णन

तृषा अपनी एक फिल्म के लिए 80 लाख से 1 करोड़ रुपये लेती हैं। साथ ही कृष्णन कई विज्ञापनों में भी दिखाई देती हैं।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments