दोस्तों टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके करने वाली रिलायंस जियो एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है मोबाइल के बाद अब रिलायंस जियो सिम वाला लैपटॉप लाने की तैयारी में है मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले लैपटॉप्स लाने के लिए क्वालकॉम से बातचीत कर रही है इस लैपटॉप में बिल्ट-इन सेल्युलर कनेक्शन भी दिया जाएगा क्वालकॉम जियो और रिलायंस रिटेल के साथ पहले से ही 4G फीचर फोन के लिए काम कर रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वालकॉम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर मिगुएल ने बताया की हमने जियो से बात की है। कंपनी डिवाइस लेगी और उसकी कंटेंट और डाटा के साथ बंडलिंग करेगी हालांकि जियो ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

जियो के अलावा भी क्वालकॉम लैपटॉप बनाने वाली बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रही है इसमें एचपी, आसुस और लेनोवो शामिल है इसी के साथ देश में मौजूद 14 बड़े ऑपरेटर्स ने इस नई पहल के साथ जुड़ने में रूचि दिखाई है इन कंपनियों में वेरिजोन और स्प्रिन्ट्स आदि कंपनियां सम्मिलित हैं भारत ही नहीं बल्कि जर्मनी, यूके, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के ऑपरेटर्स भी इस तकनीक में रूचि रखते हैं।