दोस्तों स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी सैमसंग ने बुधवार को अपना नया गैलेक्सी ऑन 8 स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी दिन से हो रही थी गैलेक्सी ऑन 8 के पिछले वर्जन को सितंबर 2016 में लॉन्च किया जा चुका है फोन में पोट्रेट डॉली और पोट्रेट बैकडॉप का भी फीचर है जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को और शानदार बनाता है स्मार्टफोन पहले से ही सैमसंग चैट ओवर वीडियो फीचर के साथ आता है।
आइये जानते है गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन की कीमत
फोन की कीमत 16,990 रुपये है और ये फिल्पकार्ट एक्सक्लूसिव होगा तो वहीं 6 अगस्त से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलेगा।
इस मोबाइल को यह से ख़रीदे => फ्लिपकार्ट
आइये जानते है गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है फ़ोन में 6 इंच का HD+ 720x1480 पिक्सल्स का सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 का है।
प्रोसैसर और रैम- स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 450 SoC की सुविधा दी गई है जो 4 जीबी रैम के साथ आता है।
कैमरा- फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है फोन में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है।
स्टोरेज- गैलेक्सी ऑन 8 में 64 जीबी का ऑनबॉर्ड स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अन्य फीचर्स- कनेक्टिविटी की अगर बात करे तो स्मार्टफोन में 4जी VoLTE, वाई फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है बता दे फोन की बैटरी 3500mAh की है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.