Advertisement

वो विदेशी खिलाडी जिसने खत्म किया था भारत के सबसे सफल कप्तान का कैरियर

दोस्तों आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली और पूर्व कोच ग्रेग चैपल के बारे में बताने जा रहे है ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ग्रेग चैपल का जन्म 7 अगस्त 1948 को ऑस्ट्रलिया के उनले एडिलेड में हुआ इनका पूरा नाम ग्रेगोरी स्टीफेन चैपल है। 

आपको बता दे जब ग्रेग चैपल भारत के कोच बने तब टीम की कोचिंग से ज्यादा वो गांगुली के साथ विवाद के कारण ज्यादा सुर्ख़ियों में रहे साल 2005 में जब जॉन राइट भारतीय कोच के पद से हटे तब ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल को भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया उस दौरान गांगुली बल्लेबाजी में अच्छे फॉर्म से नहीं गुज़र रहे थे और चैपल ने उनसे कहा की कप्तान के तौर पर फॉर्म में गिरावट आने से पूरी भारतीय टीम को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा था।

आपके जानकरी के लिए बता दे गांगुली ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर पहले टेस्ट मैच में ही शानदार शतक जमाया और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की चैपल ने उन्हें कप्तानी छोड़ने की बात कही थी मामला यही नहीं रुका और तब चैपल ने बीसीसीआई को एक पत्र लिखा जिसके बाद ज़िम्बाबवे दौर के बाद ही गांगुली को भारतीय टीम के कप्तानी पद से हटा दिया गया था।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments