दोस्तों एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' एक बार फिर सुर्खियों में है जी हाँ, एक महिला डांसर ने फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है मुंबई में हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान सेट पर विवाद खड़ा हो गया है सेट पर 2 लोगों ने कथित तौर पर फीमेल डांसर के साथ छेड़छाड़ की है इसके बाद डांसर ने अक्षय कुमार के कहने पर पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
फीमेल डांसर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन सेट पर घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे आरोपियों का नाम पवन शेट्टी और सागर बताया गया है इस घटना के बाद पीड़िता ने अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जानें क्या है मामला
जूनियर महिला डांसर का आरोप है कि जब वह सेट पर एक साथी के साथ बैठी थी उसी दौरान पवन शेट्टी और सागर नाम के शख्स के साथ 4 और लोग वहां पहुंचे और मेरे और मेरी साथी के साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करने लगे थे इतना ही नहीं उन्होंने हमको धमकाया भी जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने मेरे साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मुझे गलत तरीके से छूने लगा अब मैंने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है मैं चाहती हूं कि आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों, पीड़िता का कहना है कि जब उसके साथ ये सब हुआ वहां सेट पर तब वहां पर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सेट पर मौजूद थे, इतना ही नहीं महिला ने कहा है कि अक्षय ने ही उसको पुलिस के पास जाने को कहा था कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है ।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.