दोस्तों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब जोड़ियों में से एक हैं दिलीप और सायरा ऐसा कोई पल नहीं जब दिलीप कुमार बिना अपनी पत्नी सायरा के बिना नजर आए हो सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की फैन थी 12 साल की उम्र से ही वो दिलीप कुमार को अपने सपनों के शहजादे के तौर पर देखती थी शायरा दुआ किया करती थी कि दिलीप कुमार ही उनके दूल्हा बने।
जी हाँ, 60 के दशक में दिलीप कुमार द मोस्ट इलिजिबल बैचलर कहे जा रहे थे और उनकी शादी से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौर गई थी वो तारीख थी 11 अक्टूबर 1966 की जब दिलीप कुमार की बारात बड़ी धूम धाम से निकली थी बारात में दूल्हे दिलीप कुमार की घोड़ी की लगाम पृथ्वीराज कपूर ने थामी थी और दाए-बाए उनके जिगरी दोस्त राज कपूर तथा देव आनंद नाच रहे थे 44 साल की उम्र में 22 साल की सायरा से बाकायदा निकाह कर लिया।
दुल्हन बनकर सायरा दिलीप के घऱ पहुंची लेकिन लंदन में पली बढ़ी सायरा का दिलीप कुमार के भीड़-भाड़ वाले घर में ज्यादा दिनों तक मन नहीं लगा वे अपनी मां नसीम बानों के घर में रहने लगी जो कि दिलीप साहब के घर के करीब में ही था शादी के बाद भी सायरा ने फिल्मों में काम जारी रखा बॉलीवुड में ये जोड़ी मशहूर होने लगी फिल्मी परदे पर ही नहीं रियल लाइफ में भी लेकिन 1971 में उनके साथ एक हादसा हो गया।
न्यूज पेपर्स और मैगजीन्स में छपी खबरों के मुताबिक फिल्म विक्टोरिया 203 की शूटिंग के वक्त सायरा प्रेगनेंट थी प्रेंगनेन्सी के दौरान लगातार शूटिंग करते रहने कुछ कॉम्पलीकेशंस आ गई और उनका बच्चा बच नहीं पाया उस वक्त दिलीप कुमार फूट-फूटकर रोए थे उस हादसे के बाद सायरा दुबारा मां बन नहीं पाई दिलीप और सायरा में हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ ऩिभाया और आज भी इनके बीच गजब की मोहब्बत है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।




0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.