दोस्तों दबंग सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लवयात्री आज रिलीज हो चुकी है इस फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी प्रमोशन भी किया है फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स आयुश शर्मा और वरीना हुसैन इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
ये हैं फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी वडोदरा में बच्चों को गरबा सिखाने वाले सुश्रुत (आयुष) और विदेश में रहने वाली मिशेल (वरीना) की है सुश्रुत एक ऐसा लड़का है जो जिंदगी को खुलकर जीता है वहीं मिशेल का भारत आने का बहुत मन होता है और वो अपने पापा (रोनित रॉय) से कहती है भारत जाने को और वो तैयार भी हो जाते हैं इस दौरान मिशेल की मुलाकात सुश्रुत से होती है दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है फिर वही जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है मिशेल के पिता को सुश्रुत पसंद नहीं आता और वही प्यार की जंग शुरू हो जाती है।
क्यों देखें
अगर आप लव स्टोरी के शौकीन हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं फिल्म की खास बात ये है कि आप इसे अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं।
क्यों न देखें
अगर आप वही पुरानी लव स्टोरीज को दोबारा देखना नहीं चाहते तो ये फिल्म आपके लिए नहीं है क्योंकि फिल्म में वही पुरानी लव स्टोरी दिखाई गई है बस नए स्टार्स का तड़का है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.