दोस्तों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं जब भी दोनों साथ में कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो वह चर्चा का विषय बन ही जाती है।
हालही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत क्यूट फोटो पोस्ट की हैं जिसमें रणवीर और दीपिका के साथ कोई और भी नजर आ रही हैं जी हाँ दरअसल दीपिका ने शेयर की गई इस फोटो में रणवीर और उनकी बहन अनीशा पादुकोण हैं।
इस फोटो में रणवीर और दीपिका के सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के साथ ही वे दीपिका और अनीषा को हग करते हुए भी नजर आ रहे हैं इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा है कि, कडल और स्नगल और बीच में पिसती मैं, इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी सेंड किया है।
दीपिका इन दिनों छपाक फिल्म शूटिंग में व्यस्त हैं फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है वहीं, रणबीर 83 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं इसमें वे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.