Advertisement

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, 15 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद


दोस्तों आज महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने IED ब्‍लास्‍ट किया जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए यह विस्‍फोट में पुलिस जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाकर किया गया जिसमें महाराष्‍ट्र पुलिस के जवान सवार थे वाहन में 16 सुरक्षाकर्मियों के मौजूद होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है इलाके में पुलिस और नक्‍सिलयों के बीच गोलीबारी भी जारी है यह पिछले एक महीने में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा नक्‍स‍ली हमला है गढ़चिरौली के इसी इलाके में बुधवार को ही इससे पहले सड़क निर्माण कंपनी के 25 वाहन जलाए जाने की बात सामने आई थी।

नक्‍सली चुनाव का अक्‍सर विरोध करते रहे हैं और ऐसे में उनकी इस करतूत को चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है नक्‍सलियों ने यहां लोगों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने की धमकी भी दी थी यहां ठीक एक साल पहले अप्रैल 2018 में C60 के कमांडोज ने 40 नक्‍सलियों को मार गिराया था।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments