Advertisement

AK 47 के बारे में ये बाते है जरूरी

आज हम बात करेंगे दुनिया के एक खतरनाक हथियार AK 47 की जिस तरह से इसने तरक्की की है ना शायद ही कोई दूसरी राइफल ऐसा कर पाए आज मैं इसकी लगभग सब बातें बताऊँगा।

1. AK-47 का पूरा नाम है आटोमेटिक कलाश्निकोव 47 मतलब 1947 में बनी थी ये नाम इसके फाउंडर मिखाइल कलाश्निकोव के नाम पर रखा गया। 
2. द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान एक टैंक कमांडर मिखाइल कलाश्निकोव कंधे में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया वहाँ उसने सेवियत राइफल्स की शिकायत करने वाले घायल सैनिकों की सुनी और इसे बदलने का फैसला किया और हथियार डिजाइनर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया फिर 1942 से 1947 तक 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद एक चीज़ बनाई जिसे आज हम AK 47 कहते है। 
3. 1947 में पहली AK 47 बनी और 1949 के बाद से अब तक यह सेवियत और रूसी सेना की स्टैंडर्ड राइफल बनी हुई है तब इसके निर्माता के पास स्टालिन प्राइज और रेड स्टार के ऑर्डर आए थे। 
4. अफगानिस्तान से लेकर जिम्बांबे तक और दुनिया के 106 देशों की मिलिट्री और कुछ स्पेशल फोर्सेज़ आज AK 47 का प्रयोग करती है। 
5. AK 47 दुनिया की अकेली ऐसी राइफल है जो किसी भी वातावरण में काम कर सकती है मतलब पानी रेत या मिट्टी आदि कही भी। 
6. AK  47 दुनिया की इकलौती ऐसी राइफल है जिसे बच्चे भी आसानी से चला सकते है यही कारण है कि आप AK 47 चलाते हुए कई बच्चों की तस्वीर देख सकते है। 
7. किसी अन्य बंदूक की बज़ाय दुनिया में सबसे ज्यादा AK 47 को काॅपी किया जाता है यह केवल 8 पुर्जों से मिलकर बनी होती है और इन्हें एक मिनट से भी कम समय में जोड़ा जा सकता है। 
8. AK 47 दुनिया की सबसे ज्यादा ब्लैक अवैध रूप से बेची जाने वाली राइफल है। 

Post a Comment

0 Comments