बॉलीवुड में कपूर खानदान का राज तो काफी लंबे समय से रहा है। अब भी करीना कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रनबीर कपूर, ऋषि कपूर जैसे स्टार्स हिंदी सिनेमा में सक्रीय है। ऐसे में कपूर खानदान की एक और किड स्टार अब चर्चाओं में हैं। यहां हम बात कर रहे हैं कि संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की। पिछले काफी दिनों से शनाया चर्चाओं में है।
संजय और महीप की बेटी शनाया 18 साल की हैं। वे अपनी कजिन सिस्टर फैशन आईकॉन सोनम कपूर की तरह बेहद स्टायलिश है। बाकी स्टार किड्स की तरह शनाया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया अपने बोल्ड लुक को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। शनाया भी सुहाना, नव्या नवेली और जाह्नवी की तरह पार्टी में जाने की काफी शौकीन हैं।