किसी भी रिलेशनशिप का आधार विश्वास होता है लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है लड़के और लड़कियां दोनों ही रिश्ते की शुरुआत में कुछ चीजों को एक दूसरे से छिपाना ही सही समझते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सी 5 चीजें हैं जिसे लड़कियां रिश्ते की शुरुआत में अक्सर लड़कों से छिपाती हैं.

1. क्रश एक ऐसी चीज होती है जिस पर किसी का भी कंट्रोल नहीं होता ये ऐसी चीज है जो अपने आप ही इंसान को दूसरे इंसान की ओर आकर्षित करती है। अक्सर लड़कियां लड़कों के पूछने पर इस बात से इंकार करती हैं कि उन्हें कभी क्रश हुआ था या फिर अभी है।

2. लड़कियां मेकअप न करें ऐसा सुनने में हर लड़के को अजीब जरूर लगता है। आमतौर पर लड़कियों का मेकअप पर या यूं कहें कि कॉस्मेटिक पर हर महीने खर्चा होता है लेकिन कितना पैसा खर्च होता है इसका सही जवाब लड़कियों से मिलना मुश्किल है।

3. लड़कियां अक्सर फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में लड़कों को गोलमोल जवाब देती हैं। इसके साथ ही वो इस बात को कभी नहीं बताती कि पहले उनका किसी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप था या नहीं।

4. रिश्ते की शुरुआत में लड़कियां लड़कों से कभी भी इस बात को शेयर नहीं करती कि वो इस रिश्ते को लेकर सही में सीरियस हैं या फिर रिश्ते को कैजुअल ही रखना चाहती हैं।

5. लड़के एक बार को भले ही लड़कियों को अपनी सैलरी बता दें लेकिन लड़कियां लड़कों को कभी भी नहीं बताती है कि आखिर उनकी सही सैलरी क्या है।