दोस्तों विदेशो की तरह हमारे देश में बच्चा गोद लेने का चलन बहुत पोपुलर तो नही है मगर अब धीरे-धीरे लोग इस ओर बढ़ रहे है सेलिब्रिटी के अलावा आम लोग भी कभी अपनी सुनी गोद भरने तो कभी दुसरे बच्चे के लिए एडॉप्शन को चुन रहे है लेकिन ये आसान नहीं है बच्चा गोद लेते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में आज हम आपसे बात करेंगे अगर आप भी कोई बच्चा गोद लेने की सोच रहे हैं तो आज की ये खबर आपके लिए ही हैं।
किसी दुसरे के बच्चे को घर लाकर उसे अपने बच्चे जैसा प्यार दुलार देना किसी भी माता पिता के लिए आसान नहीं होता गोद लेना सच में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है मगर आज कल कई कारणों से माता पिता बच्चे को गोद ले रहे है जहा कई लोग किसी करणवश अपने बच्चा न होने पर गोद लेने का विकल्प चुन रहे है तो कुछ अपने परिवार पूरा करने यानि यदि लड़का है तो लड़की को गोद लेकर अपना परिवार पूरा कर रहे है।
साइकोलोजिस्ट के मुताबिक परिवार पूरा करने के अलावा दूसरा बच्चा गोद लेने का एक अन्य कारण कपल का कार्यरत होना भी है कार्यरत महिला के लिए दोबारा प्रेगनेंसी के 9 महीने और छोटे बच्चे की देखभाल बहुत मुश्किल हो जाती हैं ऐसे में हैं उनके लिए गोद लेने का विकल्प अच्छा है।
गोद लेने से पहले रखिए इन बातों का ध्यान
1. यदि दूसरा बच्चा गोद ले रहे है तो ध्यान रखिए की बच्चों के बीच उम्र का अंतर कम हो हम उम्र होने पर आपसी तालमेल आसानी से बन जाती है।
2. घर का माहोल ऐसा रखिए की बच्चा आसानी से वहां घुल-मिल सके अक्सर बड़ी उम्र के बच्चे नये घर-परिवार ओर माहोल मे जल्दी सेट नही हो पाते।
3. प्यार-लगाव के साथ ही उन पर विश्वास भी रखिए तभी वो नये परिवार मे जल्दी घुल मिल सकेंगे।
4. बड़ी उम्र के बच्चे का सोचने-समझने ओर दुनिया को देखने का अपना नज़रिया होता है जिससे उनके लिए नये माहोल में ढालना मुश्किल हो जाता है इसलिए विशेषज्ञ हमेशा कम उम्र के बच्चों को गोद लेने की सलाह देते है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.