दोस्तों बॉलीवुड के दबंग भाई सलामन खान की मच अवेटिड फिल्म रेस 3 आज रिलीज हो गई है फैंस में भाई की फिल्म को लेकर खास क्रेज देखने को मिल रहा हैं फिल्म की स्क्रीनिंग एक दिन पहले की जा चुकी है और वहीं से फिल्म का रिव्यू सामने आ रहा है इस बार रेस सीरीज में सैफ की जगह सलमान को दी गई है ईद के मौके पर भाई की फिल्म रिलीज होने का लोगों में खासा क्रेज होता है जो इस बार भी देखने को मिल रहा है रिव्यू की मानें तो रेस 3 काफी शानदार फिल्म है।
फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स भी दिखाए गए हैं जबकि फिल्म का क्लाइमैक्स जबरदस्त है क्लाइमैक्स में ऐसा कुछ दिखाया गया है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा फिल्म के रिव्यू अच्छे आ रहे हैं बताया जा रहा है कि रेमो ने फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 में सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी और साकिब सलीम मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं फिल्म में काफी एक्शन और स्टटं दिखाए गए हैं अगर इन्हें 3 डी में देखा जाए तो फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाएगा फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी काफी शानदार है अनिल कपूर भी फुल एक्शल मोड में नजर आ रहे हैं वहीं बॉबी देओल भी एक नए अंदाज में नजर आएंगे कुल मिलाकर फिल्म को एक बार तो जरूर देखा जा सकता है।
अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.