Advertisement

अगर आप भी JIO के यूजर हैं तो यह खबर जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है

दोस्तों भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए टेलिकॉम इंडस्ट्री के अन्य क्षेत्रों में भी पैर पसार रही है अगर भविष्य में विस्तार की बात की जाए तो क्रिप्टोकरंसी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर 5G नेटवर्क के लॉन्च तक कंपनी के पास कई प्लान्स हैं अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर हैं तो यह खबर जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि कंपनी ने देश में 5G सेवाओं के विस्तार के लिए तैयारी करना शुरू कर दी है।

इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री अमेरिका की कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से शेयर बाजार में यह जानकारी दी गई है जानकारी के मुताबिक Open Telecom Platform Solutions में Radisys ग्लोबल लीडर है रिलायंस इंडस्ट्री के मुताबिक Radisys में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदी जाएगी यह खरीद कैश मार्केट से होगी।

रिलायंस जियो के निदेशक और मुकेश अंबानी के बड़े पुत्र आकाश अंबानी ने इस डील पर कहा है कि इस अधिग्रहण से रिलायंस जियो को 5G और IoT में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी आज ही आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की पुत्री श्लोका मेहता के साथ होने जा रही है आकाश और श्लोका की सगाई के दिन रिलायंस इंडस्ट्री ने इस डील की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है और 2018 की चौथी तिमाही तक इसके पूरा होने की उम्मीद है रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है 2 महीने पहले ही कंपनी ने एक म्यूजिक एप्लिकेशन के साथ करार करके उसका विलय जियो म्यूजिक के साथ किया था देशभर में रिलायंस जियो के 20 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो चुके हैं।

अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आयी तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके सवाल जा जवाब जरूर देंगे।

Post a Comment

0 Comments